गदरपुर में उर्दू पढ़ने गई एक नाबालिग लड़की के साथ उसके शिक्षक रफी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना बताई

गदरपुर में उर्दू पढ़ने आई नाबालिग बालिका के साथ उसके गुरु ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। गदरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक वार्ड में रहने वाली नाबालिग पास में ही रहने वाले रफी के यहां उर्दू पढ़ने जाया करती थी। 27 मार्च को जब नाबालिग रोज की तरह उर्दू पढ़ने गई, तो रफी उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

घर पहुंचने पर नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी स्वजन को दी। नाबालिग की बात को सुनकर स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। स्वजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार वार्ड नंबर 10 निवासी आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version