देहरादून में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी,

देहरादून में विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर दो युवकों ने एक युवक से लाखों रुपए ठग लिए, युवक ने सरकारी नौकरी के लिए कई बार प्रतियोगी परीक्षा देने के बावजूद असफल रहने पर विदेश में नौकरी करने का निर्णय लिया था, लेकिन युवक का यह सपना पूरा नहीं हुआ, युवक ने नौकरी के लिए गहने बेचकर रकम जुटाई थी, पीड़ित युवक पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

उत्तरकाशी बड़कोट निवासी जगदीश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे काफी समय से नौकरी की तलाश थी, पीड़ित ने सरकारी नौकरी के लिए कहीं प्रतियोगी परीक्षाएं दी लेकिन सफल नहीं हो पाया, ऐसे में उसने नौकरी के लिए विदेश जाने का निर्णय लिया, लेकिन उसे विदेश में नौकरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात रोहित पंवार निवासी टिहरी गढ़वाल से हुई, जिसने विदेश में नौकरी के नाम पर 2 लाख 23 हजार रुपए की डिमांड की।

- Advertisement -

उसने यह रकम गोपाल सिंह निवासी सहस्रधारा रोड एमडीडीए के खाते में डलवाए, दोनों ने मिलकर नौकरी का एक फर्जी एग्रीमेंट किया और एक फर्जी टिकट पीड़ित को देकर उसे दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया, पीड़ित के दिल्ली पहुंचने पर पुलिस ने बताया कि यह टिकट फर्जी है, पीड़ित के अनुसार उसने अपने जीवनकाल में कभी हवाई यात्रा नहीं की थी, जिस कारण हवाई टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, पीड़ित द्वारा रकम मांगने के लिए जब वह गोपाल सिंह के घर मयूर विहार सहस्त्रधारा रोड गया तो आरोपी ने कहा कि वह रिटायर्ड पुलिसकर्मी है और उसका वह कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।

- Advertisement -

पीड़ित जगदीश सिंह की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी रोहित पंवार ओर गोपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गिरीश नेगी,थाना रायपुर प्रभारी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version