उत्तराखंड के चमोली में पत्नी की पत्थरों से कुचलकर हत्या, घर से दूर नाले में दबाया शव

चमोली जिले में ब्लॉक नारायणबगड़ के छैकुड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव नाले में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। आरोपी का घर गांव से कुछ दूरी पर था, इस वजह से ग्रामीणों को हत्या की भनक नहीं लगी और आरोपी भी इस बात को लेकर आश्वस्त था कि हत्याकांड का राज नहीं खुल पाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, छैकुड़ा गांव निवासी महावीर प्रसाद देवली की सोमवार दोपहर अपनी पत्नी दमयंती देवी (51) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आए महावीर ने पत्थर से वार कर दमयंती को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने दमयंती के शव को गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक नाले में पत्थरों के नीचे दबा दिया।

- Advertisement -

वारदात का खुलासा अगले दिन मंगलवार को तब हुआ जब महावीर का बड़ा बेटा विनय देवली घर पहुंचा। विनय नारायणबगड़ से देहरादून के बीच गाड़ी चलाता है। विनय सोमवार को देहरादून गया था और मंगलवार को घर लौटा। घर में मां को नहीं पाकर विनय ने पिता से उनके बारे में पूछा। पिता से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उस ने क्षेत्र में मां की तलाश की पर सफलता नहीं मिली।

- Advertisement -

इस पर वह रात में ही पुलिस चौकी, नारायणबगड़ पहुंचा और अपनी मां के लापता होने की सूचना दी। बुधवार सुबह पुलिस छैकुड़ा गांव पहुंची और जांच शुरू की। यहां महावीर से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा करते हुए उसने जुर्म स्वीकार लिया। थाना प्रभारी (थराली) विनोद चौरसिया ने बताया की मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version