चमोली में सेल्फी लेने के दौरान खाई में गिरा होटल मैनेजमेंट छात्र, दर्दनाक मौत

गोपेश्वर के समीप रोली में दोस्तों के साथ गए होटल मेनेजमेंट कोर्स कर रहा युवक की खाई में गिर कर मौत हुई है। बताया गया कि मूल रूप से गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग का रहने वाला 22 वर्षीय सचिन राणा दोस्तों के साथ गोपेश्वर घिंघराण मोटर मार्ग पर रोली नामक स्थान पर घूमने गया था। इसी दौरान वह सेल्फी लेते समय गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार सांय लगभग साढ़े छह बजे अभिषेक नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि वे कुछ दोस्त रोली ग्वाड़ की तरफ घूमने आए थे।

- Advertisement -

जहां पर फोटो खींचते समय हमारे एक दोस्त का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया है। इस पर तत्काल 108 एवं आपदा कंट्रोल चमोली को सूचित किया गया है। साथ ही कोतवाली चमोली एवं गोपेश्वर को भी अवगत कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गहरी खाई में गिरे युवक को बाहर निकाला। इसके बाद 108 से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित किया। बताया कि युवक रोली ग्वाड में होटल मैनेजमेंट कर रहा था। वह सांय को अपने कुछ दोस्तों के साथ रोली आरसीएम के पास गया था। मृतक के स्वजन को सूचना दी गई है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version