कालाढूंगी में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई गाजियाबाद के पर्यटकों की कार, परिवार के 2 लोगों की मौत, 5 घायल

वीकेंड पर नैनीताल घूमने आए गाजियाबाद के एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई, पांच लोग घायल हैं, घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, हादसा आज शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बाजपुर मार्ग पर गडप्पू चेकपोस्ट से करीब दो किलोमीटर आगे हुआ, UP 14 GN 4349 नंबर की टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

- Advertisement -

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई, आसपास के ग्रामीण और राहगीर दौड़कर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की, तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, कालाढूंगी पुलिस के अनुसार, सभी लोग गाजियाबाद के सिहानी क्षेत्र के रहने वाले हैं, ये लोग शुक्रवार तड़के ही नैनीताल घूमने निकले थे, कार में चार बड़े लोग और दो छोटे बच्चे सवार थे। हादसे में प्रदीप यादव (28) और राहुल (18) दोनों निवासी सिहानी, थाना नन्दग्राम, गाजियाबाद, की मौके पर ही मौत हो गई, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद CHC कालाढूंगी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, अन्य घायलों में विवेक यादव (23), दीपांशु (निवासी नगला सुदमा, थाना बेवर, जिला मैनपुरी), ज्योति (27) पत्नी प्रदीप यादव, तीन साल छह महीने की अन्नईया उर्फ परी और डेढ़ साल की किट्टू शामिल हैं, सभी का इलाज बाजपुर के एक अस्पताल में जारी है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि कार के मालिक बिट्टू और पड़ोसी विक्रांत डागर को घटना की जानकारी दे दी गई है, घायलों के परिजन गाजियाबाद से रवाना हो चुके हैं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर गडप्पू चेकपोस्ट पर खड़ा किया गया है, मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार की सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है, स्थानीय लोगों ने कहा कि बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और सुबह की धुंध के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version