उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा यात्रियों से भरी बोलेरो पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, 2 की मौत

 उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, वहीं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग के बीच पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आ गया, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है, बोलेरो में 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आए थे, घटना सुबह के समय की बताई जा रही है।

- Advertisement -

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन सवार उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे थे, आज सुबह बोलेरो वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था, लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, उन्होंने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार होने बताए जा रहे हैं, जिनमें दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल व एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं, वाहन में सवार सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्रान्तर्गत हुई इस दुःखद घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला, बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल भेजा, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है, वहीं बोल्डर गिरने से बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version