अल्मोड़ा के लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, दो घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 29, 2026 11:44
•
2 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा के लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर लगते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों को पहुंचाया अस्पताल आज दिनांक 29.0...
अल्मोड़ा के लमगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर लगते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों को पहुंचाया अस्पताल आज दिनांक 29.06.2026 को समय 14:00 बजे थाना लमगड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलिया-बैगनिया रोड पर एक अल्टो कार संख्या UK04Z-5819 के अनियंत्रित होकर लगभग 20–25 फीट गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक मय पुलिस टीम एवं आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लमगड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों घायलों को बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी व्यक्ति ग्राम विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया लौट रहे थे। दुर्घटना में चार व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही प्रचलित है। दुर्घटना में घायल गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 45 वर्ष) , सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 18 वर्ष) दुर्घटना में मृतक राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष), गदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष), लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष), पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष) घायलों को एयर एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!