देहरादून

उत्तराखंड परिवहन निगम ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत किया गया, इसका लाभ 1 जुलाई से 2100 नियमित और 3500 संविदा कर्मचारियों को

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 25, 2026 12:43 5 views 0 Comments
उत्तराखंड परिवहन निगम ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत किया गया, इसका लाभ 1 जुलाई से 2100 नियमित और 3500 संविदा कर्मचारियों को

देहरादून में राज्य सरकार की ओर से राजकीय कर्मचारियों के समान विभिन्न निगमों में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम में भी महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। एक लाभ इसी एक जुलाई से दिया जाएगा। राजकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार ने 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि, परिवहन निगम में अब तक 53 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। कर्मचारी संगठन इसे लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे।

Advertisement

पिछले दिनों सचिवालय में परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर स्वीकृति दी गई थी। जिस पर परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने महंगाई भत्ता बढ़ा 55 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए। बढ़े हुए भत्ते का लाभ निगम के करीब 2100 नियमित कर्मचारियों को सीधे तौर पर मिलेगा, जबकि करीब 3500 विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों के देयकों में भी इसी के सापेक्ष वृद्धि की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment