अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में कल अलर्ट के चलते स्कूल रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने जारी किये अवकाश के आदेश   

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 08, 2026 17:30 3 views 0 Comments
अल्मोड़ा में कल अलर्ट के चलते स्कूल रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने जारी किये अवकाश के आदेश   

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा...

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश, भूस्खलन, मुख्य मार्गों के अवरुद्ध होने और अन्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने कल, यानी 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत, 9 जुलाई को जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय (अर्ध शासकीय) एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक) पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कल एक दिन की छुट्टी रहेगी। आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का अपने-अपने स्तर पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment