अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले द्वार, चार धाम की यात्रा शुरू
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 19, 2026 08:32
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में आस्था का महापर्व चारधाम यात्रा 2026 विधिवत शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के...
उत्तराखंड में आस्था का महापर्व चारधाम यात्रा 2026 विधिवत शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस पावन क्षण के साक्षी बने। गंगोत्री धाम में कपाट खुलते ही “हर-हर गंगे” और “जय मां गंगा” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। तय मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले गए। इस खास मौके पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई, जिसने माहौल को और भी दिव्य बना दिया।
इससे पहले मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। भैरव घाटी में विशेष पूजा-अर्चना के बाद डोली यात्रा धाम पहुंची,जहां विधि-विधान के साथ कपाट खोले गए।मंदिर समिति के अनुसार गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ और विशेष पूजा के बाद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही उत्तराखंड में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!