अल्मोड़ा के दन्या में हुए हत्याकांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 28, 2026 13:01
•
2 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में बीते 20 मई 2026 को हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो उपयुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र...
अल्मोड़ा में बीते 20 मई 2026 को हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो उपयुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के मामले में फरार चल रहे मृतक की बेटी और दामाद को अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कटरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हत्या के बाद लगातार ठिकाने बदलते हुए सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर छिपे हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने बताया कि मामला दन्या थाना क्षेत्र के ग्राम सैली का है, जहां 20 जून की रात चन्द्रशेखर पर दरांती से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल चन्द्रशेखर की उपचार के दौरान हल्द्वानी में मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई होटल व ढाबों की जांच की गई। इसी दौरान घटना में प्रयुक्त कार को हिसार, हरियाणा से बरामद किया गया। तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और लगातार की गई सुरागरसी के आधार पर पुलिस को आरोपियों के जम्मू-कश्मीर के कटरा में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से 26 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अपनी बेटी के साथ शादी से पहले गलत व्यवहार करता था, जिसके चलते दोनों उसके प्रति रंजिश रखते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब एक माह पहले हत्या की योजना बनाई थी। योजना को अंजाम देने के लिए उन्होंने अपने आभूषण तक बेच दिए और फिर अल्मोड़ा पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!