अल्मोड़ा के पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का 72 वर्ष की उम्र में निधन, शोक
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 10, 2026 10:36
•
2 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में कार्यरत पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का आज शुक्रवार 12:45 पर निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल...
अल्मोड़ा में कार्यरत पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का आज शुक्रवार 12:45 पर निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से स्थानीय पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर के इंद्रा कॉलोनी निवासी स्व. कलावती देवी अपने पीछे एक विवाहित पुत्री और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं।
उनके निधन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और जिले के समस्त पत्रकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4:30 बजे उनके निवास स्थान इंद्रा कॉलोनी से स्थानीय विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!