हल्द्वानी

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 24, 2026 11:22 • 253 views • 0 Comments
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल

हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पर तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, शाम के समय गौलापार की ओर से लालकुआं की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार तीनपानी बाईपास के पास अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया और हादसे के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके उपचार की स्थिति का जायजा लिया। तीनपानी बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर पहले भी कई दुर्घटनाएं होने की बात सामने आती रही है। ताजा हादसे ने एक बार फिर इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। तेज रफ्तार और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के उपायों पर ध्यान देना जरूरी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और घायलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment