हल्द्वानी के होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था, पावर वाली गोलियों की ओवरडोज से 2 बच्चों के पिता की हो गई मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 22, 2026 13:47
•
93 views
•
0 Comments
दिल्ली की महिला मित्र के साथ हल्द्वानी के होटल में रुके युवक की मौत हो गई। जांच में पता लगा कि युवक ने शक्तिवर्धक दवा की ओवरडोज ली थी। होटल के कमरे से दवाएं मिली हैं। जानकारी के मुताबिक युवक पेशे से डेंटर था जबकि दिल्ली निवासी महिला से उसकी पुरानी दोस्ती थी। घटना हल्द्वानी के एक होटल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला मित्र के साथ रुके युवक की मौत हो गई। जांच में पता लगा कि युवक ने शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज ली, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। होटल के कमरे से दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गौला गेट राजपुरा निवासी 32 वर्षीय एक युवक पेशे से डेंटर था। उसकी बीते कई साल पहले शादी हो चुकी थी और दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी एक 30 वर्षीय महिला से उसकी बहुत पुरानी दोस्ती चल रही थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी चलता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम महिला दिल्ली से बस में सवार होकर युवक से मिलने हल्द्वानी आई थी। दोनों ने शहर के बीचों-बीच एक होटल में कमरा लिया था। रात को युवक ने बड़े ब्रांड की शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गया।
आधी रात में महिला ने स्टाफ की मदद से युवक को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि महिला भी शादीशुदा है। उसके भी दो बच्चे हैं। महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं एचओडी फॉरेसिंक डॉ.एके सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से ही मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह और साफ हो जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!