अल्मोड़ा

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दिल्ली माडल टाऊन में चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में किया प्रतिभाग

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 31, 2025 11:14 2 views 0 Comments
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में दिल्ली माडल टाऊन में चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए दिल...


अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की मॉडल टाऊन विधानसभा में डी एस यू कालोनी में चुनावी सभा में देर रात तक प्रतिभाग किया तथा पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि प्रचार कार्य के दौरान जनता का अपार समर्थन एवं स्नेह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में दिख रहा है।इसके साथ ही जिस तरह दिल्ली में जनता के मन में भारतीय जनता पार्टी को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है उससे निश्चित है कि इस बार दिल्ली में कमल का फूल खिलने जा रहा है और भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों इस देश पर राज किया लेकिन देश के विकास में कांग्रेस पार्टी कोई भी कदम नहीं उठा पाई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास के नित नये आयाम छू रहा है जिसके परिणामस्वरूप लगातार प्रत्येक चुनाव में जनता का अपार समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिलते आ रहा है।उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि देश में चाहे नगर निगम चुनाव हो,चाहे पंचायत चुनाव हो,चाहे विधानसभा या लोकसभा चुनाव हो उनमें जनता भारतीय जनता पार्टी को प्रमुखता दे रही है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह का माहौल कांग्रेस पार्टी में दिख रहा है उससे स्पष्ट होता है कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को बूथों में बस्ता ले जाने के लिए तक कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है।जनता छोटी-छोटी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है पर आम आदमी पार्टी केवल विज्ञापनों के माध्यम से अपनी पीठ थप थपथपाने में व्यस्त है।उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताकर आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी को आईना दिखाने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और जनता चुनाव के माध्यम से लगातार भारतीय जनता पार्टी की पक्ष में अपना जनादेश दे रही है।चुनावी सभा में डा० सलभ मणी त्रिपाठी विधायक देवरिया(गोरखपुर उत्तरप्रदेश),रणजीत गडाकोटी,अवधेश सिंह,प्रदीप शर्मा,प्रदीप दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment