एक बार फिर भूकंप से कांपी उत्तराखंड की धरती, उत्तरकाशी में घरों से बाहर निकले लोग
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 27, 2026 02:54
•
1 views
•
0 Comments
जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए...
जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजकर 05 मिनट पर लोग अपने घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।
अभी तक भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी है। बता दें कि वर्ष 1991 में उत्तरकाशी में विनाशकारी भूकंप आया था। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस वर्ष 13 जनवरी को बागेश्वर जनपद में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई 10 किमी बताई गई है। वहीं, दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!