उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नाले में गिरी कार, 5 वर्ष के मासूम सहित 4 तीर्थयात्री घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 01, 2026 11:55
•
1 views
•
0 Comments
उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम के दर्शन करने के लिए जा रहे दिल्ली निवासी तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर धराली के पास नाले में गिर...
उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम के दर्शन करने के लिए जा रहे दिल्ली निवासी तीर्थयात्रियों की कार अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर धराली के पास नाले में गिर गई। हादसे में पांच वर्ष के मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि गंगोत्री धाम के पड़ाव धराली में बीते वर्ष आपदा के चलते गंगोत्री हाईवे का करीब 300 मीटर से अधिक हिस्सा मलबे में दब गया था। यहां मलबे के ऊपर ही अस्थायी सड़क तैयार की गई है, जिससे होकर चारधाम यात्रा का भी संचालन हो रहा है।
सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे दिल्ली निवासी अनुराग सक्सेना (33) पुत्र प्रदीप सक्सेना, बरखा सक्सेना (33) पत्नी अनुराग सक्सैना, अवयुक्त (05) पुत्र अनुराग सक्सेना तथा प्रतिमा सक्सेना (56) पत्नी प्रदीप सभी निवासी द्वारिका दिल्ली जिला वेस्ट दिल्ली सामान्य रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल पहुंचाया। बीते 29 मई को गंगोत्री हाईवे पर हेल्गगाड पर हुई कार हादसे के बाद यह दूसरी दुर्घटना है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!