अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा बी0जे0पी0 के पक्ष में वोट डालने की अपील

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 09, 2025 11:22 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा बी0जे0पी0 के पक्ष में वोट डालने की अपील

प्रदेश में निकाय चुनाव अपने चरम सीमा पर है भाजपा ने अल्मोड़ा मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम अल्मोड़ा म...

प्रदेश में निकाय चुनाव अपने चरम सीमा पर है भाजपा ने अल्मोड़ा मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी क्रम अल्मोड़ा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अल्मोड़ा में आज तक विपक्षी पार्टी का पालिका पर कब्जा रहा है उन्होंने अल्मोड़ा में कोई भी काम नहीं किया उन्होंने कहा कि उनका पूरा विश्वास है कि इस बार अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा को नगर निगम की जनता का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और भाजपा का मेयर बनेगा और अल्मोड़ा नगर निगम का चौमुखी विकास किया होगा।

क्योंकि प्रदेश से लेकर केंद्र तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इसलिए कोई भी विकास का कार्य प्रभावित नहीं होगा उन्होंने नगर निगम अल्मोड़ा की जनता से अपील की गई आर्मी 23 तारीख को एकजुट होकर अल्मोड़ा नगर निगम पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के पक्ष में मतदान कर अल्मोड़ा नगर निगम के विकास में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत अच्छी है दो-तीन जगह उन्हें जाने का मौका मिला है और अल्मोड़ा निकाय चुनाव का उन्हें समन्वयक में बनाया गया है। वह यहां लोगों से मिले हैं और लोगों से बातचीत की है, इसलिए वह कह सकते हैं कि अल्मोड़ा की स्थिति बहुत अच्छी है यहाँ लोगों ने भाजपा के पक्ष में वोट देने का मन बना रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ और प्रतिष्ठित लोगों से भी भाजपा को निकाय चुनाव में फायदा होगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment