Breaking news अल्मोड़ा पेटशाल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त 4 लोग घायल
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 12, 2024 05:56
•
1 views
•
0 Comments
पुलिस कंट्रोल 112 द्वारा सूचना दी गयी है कि अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में पेटशाल के पास एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी गयी। प्राप्त सूचना क...
पुलिस कंट्रोल 112 द्वारा सूचना दी गयी है कि अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में पेटशाल के पास एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी गयी। प्राप्त सूचना के क्रम में कालर मनीष (8377884689) से संपर्क किया गया कालर द्वारा बताया गया कि वाहन में 4 लोग सवार है जो घायल हुए है स्थानीय लोगो द्वारा घायलों को निकाला जा रहा है। थाना धौलछीना की टीम व नायब तहसीलदार तथा राजस्व उपनिरीक्षक मौके को रवाना हो गए है।
आज दिनांक 12/10/2024 समय 9:30 बजे पेटशाल प्राइमरी स्कूल के समीप uk 04 AL 2328 brezza गाड़ी जो कि हल्द्वानी से जागेश्वर को जा रही थी पत्थर से गाड़ी को बचाने के कारण गाड़ी असंतुलित हो गई जिसके कारण गाड़ी 100 मीटर नीचे गिर गयी जिसमे चार लोग सवार थे ।
गाड़ी में चार लोग सवार थे जिसमें से 2 लोगो को हल्की चोट आई जिनका स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल पेटशाल मे प्राथमिक उपचार चल रहा है। बाकी 2 लोग ठीक है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!