उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे के पास खाई में गिरी बाइक, दो लोग सुरक्षित एक अभी भी लापता
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 02, 2026 02:45
•
1 views
•
0 Comments
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे के पास भैरवघाटी से करीब तीन किलोमीटर देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ...
उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे के पास भैरवघाटी से करीब तीन किलोमीटर देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ गंगोत्री की टीम और 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें दो लोग सुरक्षित हैं, जबकि सुरेश लामा (26) मूल निवासी नेपाल एवं वर्तमान निवासी हिमाचल प्रदेश, लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता हो गए।जानकारी के अनुसार, तीनों बीआरओ में भैरवघाटी क्षेत्र में कार्यरत हैं।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात करीब 2:30 बजे तक लापता युवक की तलाश में खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन लगातार बारिश और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। खराब मौसम को देखते हुए रात में अभियान रोक दिया गया। आज सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोबारा मौके पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू करेगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!