अल्मोड़ा

धन्वंतरि दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 30, 2024 02:53 2 views 0 Comments
धन्वंतरि दिवस पर आयुर्वेद विभाग द्वारा विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आज धन्वंतरि दिवस के पावन अवसर पर आयुर्वेद विभाग अल्मोड़ा द्वारा विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का...

आज धन्वंतरि दिवस के पावन अवसर पर आयुर्वेद विभाग अल्मोड़ा द्वारा विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में एक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई और भगवान धन्वंतरि जो आयुर्वेद के प्रणेता है उनका पूजन करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक आयुर्वेद में बताए गए दिनचर्या ऋतुचर्या के महत्व को जाना एवं आज नौवा आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद दिवस के प्रति समर्पण की और अपने जीवन में अपनाने की शपथ ली।

भारतीय संस्कृति में आयुर्वेद का प्राचीन काल से ही अति महत्वपूर्ण स्थान है उन्होंने यह भी कहा कि हमारे समृद्ध इतिहास में भारतीय संस्कृति को सोने की चिड़िया कहा जाता था। नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय का योगदान साथ ही भारतीय बौद्धिक संपदा की प्रशंसा और छात्रों से अपने जीवन में महान पुरुषों का अनुकरण करना चाहिए ।


कार्यक्रम का संचालन अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 मोहम्मद शाहिद के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें डॉ0 श्रुति अग्रवाल डॉ0 दीपिका धर्मशक्तू ,अशोक मठपाल एवं अजय कनवाल उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment