उत्तरकाशी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध,100 श्रद्धालुओं एसडीआरएफ ने रस्सियों से यात्रियों को सुरक्षित कराया पार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 11, 2026 16:00 1 views 0 Comments
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध,100 श्रद्धालुओं एसडीआरएफ ने रस्सियों से यात्रियों को सुरक्षित कराया पार

उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को स्यानाचट्टी के पास भारी मलबा आने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से बड़ी संख्या म...

उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को स्यानाचट्टी के पास भारी मलबा आने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और रोप फिक्स कर करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित आर-पार कराया। एसडीआरएफ के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पोस्ट बड़कोट से मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई। वहीं पोस्ट जानकीचट्टी से मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम भी घटनास्थल पहुंची।

सड़क पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण एसडीआरएफ जवानों ने पहले वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से रोप फिक्स की।इसके बाद यात्रियों को एक-एक कर सावधानीपूर्वक रस्सी के सहारे सुरक्षित पार कराया। अभियान के दौरान करीब 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।लगातार वर्षा के चलते यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील की है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment