अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में एक गजब कहानी वादी खुद साजिश में शामिल, 03 लोग गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत May 20, 2026 12:45 2 views 0 Comments
अल्मोड़ा में एक गजब कहानी वादी खुद साजिश में शामिल, 03 लोग गिरफ्तार

अल्मोड़ा में गजब कहानी देखने को मिली यहां फर्जी तरीके से बैंक लोन लेना तीन लोगों को महंगा पड़ा। जिसका खुलासा हो चुका है। इसमें खास बात ये है कि वादी...

अल्मोड़ा में गजब कहानी देखने को मिली यहां फर्जी तरीके से बैंक लोन लेना तीन लोगों को महंगा पड़ा। जिसका खुलासा हो चुका है। इसमें खास बात ये है कि वादी खुद इस साजिश में शामिल पाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के मुताबिक 19 सितंबर 2025 को सोमेश्वर निवासी दिनेश नेगी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि उसकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर यूनियन बैंक की शाखा अल्मोड़ा से ऋण प्राप्त कर लिया और फर्म के नाम से कोटेशन बिल व प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किये गये।

इस सम्बन्ध में पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस बनाम धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी आदि पंजीकृत किया गया। अल्मोड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी धारानौला के प्रभारी आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पूरी विवेचना की और इसमें मुकदमा वादी दिनेश सिंह नेगी का भी शामिल होना पाया। इसके बाद मुकदमे में धारा 61(2)/336/338/340 बीएनएस की वृद्धि की गयी। इसके बाद विवेचक ने पुलिस टीम के साथ बीते मंगलवार को वादी दिनेश नेगी, नामजद धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी व सुनील सिंह करायत को अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार दिनेश नेगी भंडारी गांव, जैंचोली, थाना सोमेश्वर, सुनील सिंह ग्राम बग्वालीपोखर, कोतवाली द्वाराहाट तथा धीरेंद्र गैलाकोटी, लोअर माल रोड ख़ोल्टा अल्मोड़ा का निवासी हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment