उत्तराखंड का दूल्हा फ्रांस की दुल्हन, कुमाऊंनी रीति रिवाज से रचाई शादी, सात जन्मों के बंधन में बंधे

सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई, कुछ ऐसा ही पिथौरागढ़ में देखने को मिला, जहां फ्रांस की एक युवती सात समंदर पार कर अपने प्रेमी को जीवनसाथी बनाने के लिए पिथौरागढ़ के मुनस्यारी पहुंच गई, जहां उसने कुमाऊं के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई और हमेशा-हमेशा के लिए उसकी जीवन संगिनी बन गईं, दुल्हन के परिजन भी इस पल के गवाह बने, वहीं अब विदेशी दुल्हन और देसी दूल्हे की शादी के चर्चे चारों ओर हो रही है।

- Advertisement -

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में फ्रांस की युवती अनियास लुईस ने स्थानीय युवक गंगा सिंह राणा से शादी रचाई, यह शादी सरमोली स्थित एक वेडिंग हॉल में पारंपरिक कुमाऊंनी रीति रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई, जहां दोनों ने पवित्र अग्नि के फेरे लिए और शादी के अटूट बंधन में बंध गए।

- Advertisement -

बात ये थी कि दुल्हन अनियास पूरी तरह से कुमाऊंनी परिधान में नजर आईं, अनियास ने घाघरा, पिछौड़ा और नथ पहनकर सभी का दिल जीत लिया, इस खास पल के सैकड़ों लोग गवाह बने, सात फेरों के साथ सभी परंपरागत रस्में निभाई गईं, वधू यानी दुल्हन के परिजन भी फ्रांस से यहां पहुंचे थे, वे भारतीय संस्कृति में रमे नजर आए, इस मौके पर लोकगीतों की गूंज और पारंपरिक रंगत ने माहौल को और खास बना दिया।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि फ्रांस की अनियास लुईस साल 2019 से मुनस्यारी आती रहती थी, इस दौरान वो जिस होटल में ठहरी थीं, वहां गंगा सिंह राणा कार्यरत थे, पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर दोस्ती की कहानी धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जो अब विवाह के बंधन तक पहुंची। फिलहाल, गंगा सिंह एक होम स्टे के संचालक हैं, साथ ही एक अनुभवी टूर व वर्ड वॉचिंग गाइड भी हैं, यह विवाह समारोह मुनस्यारी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, इस विवाह में सांस्कृतिक मेल और प्रेम की अनूठी मिसाल देखने को मिला, साथ ही साबित कर दिया कि प्यार में सरहदें मायने नहीं रखती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version