नंदा देवी अल्मोड़ा में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा हरित योग का आयोजित

11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व के कार्यक्रम के अंतर्गत नंदा देवी परिसर अल्मोड़ा में हरित योग का आयोजन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा डॉक्टर गणेश चंद्र उपाध्याय के निर्देशन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रथम व्यक्ति मेयर अजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ ही विशिष्ठ अतिथि संजय शाह नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भी योग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। योग कार्यक्रम में अल्मोड़ा योग नीयम से योग करने वाले बच्चे आयुर्वेद विभाग के योग अनुदेशक एवं नंदा देवी परिसर के आसपास रहने वाले निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

- Advertisement -

इनके साथ ही नंदा देवी परिसर में उपस्थित साधु संतों ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा द्वारा जनमानस को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, एवं 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई! उनके साथ ही संजय शाह जी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा भी जनमानस को योग करने हेतु अपना संदेश दिया गया। इस योग कार्यक्रम को डॉक्टर गीता पुनेठा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी आयुष विंग जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम में विभाग की ओर से अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 मोहम्मद शाहिद उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम को सफल आयोजित करने में डॉ0 पंकज वर्मा, डॉ0 दीपिका धर्मशक्तू नोडल डॉ0 अनुपमा त्यागी योग, वेंकटेश्वर पैन्यूली, अंशुल रावत, मदन प्रकाश, ऋचा रावत, अनामिका आशा,योगा अनुदेशक अजय कनवाल ,ज्योति रैकवाल,पूजा रावत, मोहम्मद वाजिद,दुर्गेश तिवारी शिब्बन मेहरा,रमेश कुमार,रंजीत कुमार, मीत कुमार ने अपना योगदान दिया।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version