OTT पर होगा ‘फनीवार’, सीजन 2 लेकर लौट रहा है Great Indian Kapil Show, रिलीज डेट हुई लॉक

4 Min Read

 लंबे समय से कॉमेडिन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी तक कपिल के शो ने सफर तय किया है। इसके साथ ही इसके कई नाम भी बदल गए हैं। बीते समय में ग्रेट इंडियन कपिल शो (Great Indian Kapil Show) के जरिए ओटीटी पर कपिल ने जनता को खूब हंसाया है।

- Advertisement -

ऐसे में पहले सीजन की सफलता के बाद कपिल शर्मा के ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 2 का एलान हो गया है। इसके साथ ही ये भी फाइनल हो गया है कि ये शो कब से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा,आइए जानते है। 

- Advertisement -

ओटीटी पर कब होगा फनवार

टीवी के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ने खूब कमाल दिखाया। शो की क्रेजी फैमिली के साथ मिलकर कपिल ने सिने प्रेमियो को ठहाके लगाने पर मजबूर किया। हाल ही में ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 (Great Indian Kapil Show 2) को लेकर अनाउंसमेंट हुई थी और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।  लंबे समय से कॉमेडिन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। छोटे पर्दे से लेकर ओटीटी तक कपिल के शो ने सफर तय किया है। इसके साथ ही इसके कई नाम भी बदल गए हैं। बीते समय में ग्रेट इंडियन कपिल शो (Great Indian Kapil Show) के जरिए ओटीटी पर कपिल ने जनता को खूब हंसाया है।

- Advertisement -

ऐसे में पहले सीजन की सफलता के बाद कपिल शर्मा के ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 2 का एलान हो गया है। इसके साथ ही ये भी फाइनल हो गया है कि ये शो कब से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा,आइए जानते है। 

ओटीटी पर कब होगा फनवार

टीवी के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ने खूब कमाल दिखाया। शो की क्रेजी फैमिली के साथ मिलकर कपिल ने सिने प्रेमियो को ठहाके लगाने पर मजबूर किया। हाल ही में ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 (Great Indian Kapil Show 2) को लेकर अनाउंसमेंट हुई थी और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 

बुधवार को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) इंडिया ने कपिल शर्मा के इस शो के नए सीजन की रिलीज डेट रिवील कर दी गई है। जिसके आधार पर 21 सितंबर से ये शो नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार रात 8 बजे से ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार शो को शनिवार फनीवार की टैगलाइन दी गई है। 

इस घोषणा के बाद फैंस कपिल शर्मा के इस शो के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं और वह जल्द-जल्द इसकी शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं। 

लौटेंगे कॉमेडी के महारथी

ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 की रिलीज डेट के साथ शो का नया पोस्टर भी सामने आया है। जिसमें कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरण और राजीव ठाकुर जैसे कॉमेडी के महारथी दिखाई दे रहे हैं। इतना भी तय है कि इस बार भी ये कॉमेडी शो कमाल कर के दिखाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version