हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी के मामले में वन विभाग के चार कार्मिकों पर गिरी गाज

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व के रानीपुर क्षेत्र में स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर में मंत्री के बेटे की शादी के मामले में वन विभाग के चार कार्मिकों पर गाज गिरी है। विभाग ने दो फॉरेस्टर को निलंबित करने के साथ प्रभारी रेंजर और वन दरोगा को पद से हटा दिया है।सुरेश्वरी देवी के मंदिर में बीते दिनों केबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से एक दिन पहले आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति के भारी वाहनों की आवाजाही हुई। रानीपुर गेट से सामान मंदिर तक ले जाया गया, जबकि ऐसी गतिविधियों की मंजूरी नहीं होती है। मामला सामने आने पर विभागीय स्तर पर जांच बैठाई गई थी।

- Advertisement -

जांच में प्रथम दृष्टया ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही सामने आई। इस आधार पर रानीपुर गेट पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड अमित सैनी और अभिषेक कैथोला को निलंबित कर दिया गया। वहीं, प्रभारी रेंजर महेश सेमवाल व वन दरोगा अमृता को पद से हटा दिया गया है। प्रभारी रेंजर महेश सेमवाल की जगह हरिद्वार रेंज में महिला रेंजर आभा ने कार्यभार संभाल लिया है।गौरतलब है कि इस प्रकरण को लेकर पहले ही सवाल उठने शुरू हो गए थे कि आखिर आरक्षित वन क्षेत्र में शादी की वृहद स्तर पर तैयारियों की अनुमति कैसे दे दी गई। वन्यजीव संरक्षण नियमों के उल्लंघन को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगे थे।राजाजी पार्क के निदेशक कोको रोशे ने गुरुवार को कहा कि आरक्षित क्षेत्र में नियमों को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया, प्रथमदृष्ट्या चार अधिकारी-कर्मियों की लापरवाही मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version