पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया अल्मोड़ा में उजाला हास्पिटल के साथ किडनी जागरूकता शिविर का आयोजन


अल्मोड़ा में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आज होटल सुनीता निकट केएमओयू स्टेशन अल्मोड़ा में उजाला हास्पिटल हल्द्वानी (सेंट्रल हॉस्पिटल)के साथ किडनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एच एस भंडारी ने किडनी से जुड़ी समस्याओं में बताया कि इसमें क्रोनिक किडनी रोग, किडनी फेलियर और किडनी स्टोन शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके बचाव तथा किडनी को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार साथ में फल सब्जी का उपयोग करना चाहिए ,नियमित व्यायाम, रक्तचाप व रक्त शर्करा नियन्त्रण और पर्याप्त पानी का सेवन करने के साथ ही नमक,चीनी ,वसा वाला आहार कम लेना चाहिए और धूम्रपान व शराब के सेवन से बचना आवश्यक है ।

- Advertisement -

विशेषज्ञ चिकित्सक ने कहा कि शरीर में खून की कमी न होने दें , फास्ट फूड से बचें और सांस लेने में दिक्कत आने पर डाक्टर को दिखाएं साथ ही यदि किडनी रोग से सम्बंधित कोई समस्या हो तो नियमित रूप से चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए और उनके द्वारा बताए गये सुझाव पर अमल करते हुए उसी के अनुरूप उपचार कराना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक तथा पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि वर्तमान में खानपान एवं जीवन शैली में परिवर्तन आने से किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगी है और आज यह गम्भीर बीमारी का रूप ले चुकी है।

- Advertisement -

ऐसे में बेहद आवश्यक है कि आमजन को अपने स्वास्थ्य एवं किडनी को लेकर सही जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने किडनी के रोग से बचाव के सम्बंध में अनेकों बातें कहीं । श्री कर्नाटक ने सभी चिकित्सा विशेषज्ञों विशेषकर उजाला परिवार से अपील की कि अल्मोड़ा में एक डायलिसिस यूनिट स्थापित करने तथा अल्मोड़ा विधानसभा के अन्तर्गत एक रोड मैप तैयार कर उसके अनुसार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर निर्धन, लाचार लोगों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान करें ।

- Advertisement -

मुख्य अतिथि अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज गम्भीर रोगों से सम्बंधित ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने आवश्यक हैं ताकि आमजन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उन्होंने इस आयोजन के लिए डॉ एच.एस.भण्डारी, उजाला परिवार का आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की कि वे अल्मोड़ा के प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य कैम्पों का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान करे ।

इस अवसर पर अल्मोड़ा नगर निगम के पार्षदगण, उजाला परिवार के सदस्य एवं चिकित्सक सहित अरूण कुमार वर्मा,देवेन्द्र कर्नाटक, रमेश चन्द्र जोशी, कमलेश कर्नाटक,गौरव काण्डपाल,हयात सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट,बी.एस.मनकोटी, मनोज सनवाल,दीपेश जोशी, हरीश बनौला,राकेश बिष्ट, भूपेंद्र भोज,अभिषेक तिवारी, पायल काण्डपाल,अमर बोरा, आशुतोष पवार, हिमांशु कनवाल,हनी वर्मा,प्रकाश मेहता,आशा मेहता, डॉ विद्या कर्नाटक,सुधीर कुमार,भगवत आर्या, विनोद कुमार ,आम जनता उपस्थित रही । कार्यक्रम का सफल संचालन रश्मि काण्डपाल द्वारा किया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version