अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्र हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ठप; प्रदर्शन और ज्ञापन के बाद कार्रवाई न होने से चढ़ा आक्रोश

अल्मोड़ा में मुख्यालय के जौहरी बाजार निवासी व्यक्ति पर पर्यावरण मित्रों की छवि को धूमिल करने और उत्पीड़न के आरोप मामले में कार्रवाई नहीं होने से पर्यावरण मित्रों का आक्रोश भड़क पड़ा। आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने विरोध में शुक्रवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी है। सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ठेर लग गए हैं। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि एक व्यक्ति की ओर से वाल्मीकि समाज के पर्यावरण मित्रों व नगर निगम से द्वेष भावना रखते हुए कूड़े को मोहरा बनाकर लगातार इंटरनेट मीडिया पर गलत और भ्रामक वीडियो प्रसारित की जा रही है। इससे निगम और पर्यावरण मित्रों की छवि धूमिल हो रही है। जिससे पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। कहा कि कोरोना काल में भी पर्यावरण मित्रों ने पूरे मनोयोग से काम किया।

- Advertisement -

वर्तमान में भी पर्यावरण मित्र नगर को स्वच्छ रखने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन जौहरी बाजार निवासी एक व्यक्ति लगातार पर्यवेक्षक और पर्यावरण मित्रों के साथ अभद्रता कर रहा है। प्रदेश महामंत्री देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ राजपाल पवार ने कहा कि बीते दिनों एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, नगर आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंप मामले में कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अब मजबूरन सफाई व्यवस्था ठप करनी पड़ रही है। चेतावनी दी कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होगी शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version