पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में मनाया जा रहा है ‘राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया

गोविन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में दिनांक 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025 तक ‘राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में 15 सितम्बर 2025 को संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा ‘राजभाषा प्रतिज्ञा’ ली गई. इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ0 आई.डी. भट्ट ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं संस्थान के वैज्ञानिक डॉ0 आषीश पाण्डेय, वैज्ञानिक-सी द्वारा सभी को हिंदी के उपयोग तथा इसके प्रचार प्रसार हेतु प्रतिज्ञा दिलवाई गई तथा सभी प्रतिभागियों से राजभाशा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग कर हिन्दी के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने का आवहा्न किया। कार्यक्रम के अन्त में ई. महेन्द्र सिंह लोधी, वैज्ञानिक-एफ ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।

- Advertisement -

इस पखवाड़े के अन्तर्गत हिंदी को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रश्नोत्तरी (क्विज़), निबंध, हिंदी वाद विवाद, हिन्दी एवं गैर हिंदी भाषी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए नोटिंग/ड्राफ्टिंग, हिंदी मानक वर्तनी, अनुवाद (अंग्रेजी से हिंदी), कंप्यूटर पर हिंदी टंकण तथा सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी, एवं परियोजनाओं के कर्मचारी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। ‘राजभाषा हिन्दी पखवाड़े’ पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ई. महेन्द्र सिंह लोधी, वैज्ञानिक-एफ, डॉ0 आषीश पांडे, वैज्ञानिक-सी, सजीश कुमार पीवी, प्रशासनिक अधिकारी,  महेश चन्द्र सती, वरि. तकनीशियन (1) एवं विपिन चन्द्र शर्मा के द्वारा किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version