Dehradun : बीसीए के छात्र ने साथी संग किया सराफ की दुकान में लूट का प्रयास, महिला पर खुकरी से वार

उधार चुकाने के लिए बीसीए का एक छात्र अपने दोस्त के साथ सराफ की दुकान में लूट करने पहुंच गया। दुकान बंद कर रही महिला पर खुकरी से वार किया, लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसके हाथ से खुकरी छीन ली। दोनों वहां से भागे तो आगे जाकर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से खुकरी बरामद हुई है।

- Advertisement -

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। गोरखपुर चौक के पास एक सराफ की दुकान है। रात करीब नौ बजे सराफ की पत्नी दुकान बंद कर रही थी। उसी वक्त दो युवक पहुंचे। इनमें से एक ने महिला पर वार किया, लेकिन महिला ने उसके हाथ से खुकरी छीन ली। इसी बीच वहां पहुंचे सराफ पर भी एक युवक ने हमला कर लिया। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने दोनों युवकों को दबोच लिया। मौके पर टीम के साथ पहुंचे आईएसबीटी चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

आरोपियों ने अपने नाम सिद्धार्थ मेहरा निवासी वैशाली, गाजियाबाद और सानिध्य गुरुंग उर्फ मन्नू गुरुंग निवासी जोशी मोहल्ला भगवानपुर, सेलाकुई बताए। सिद्धार्थ शहर के एक विवि से बीसीए कर रहा है। सिद्धार्थ के पिता वायुसेना में अधिकारी हैं। जबकि, सानिध्य गुरुंग पिज्जा की दुकान में काम करता है। दोनों की गहरी दोस्ती है और महंगे शौक करते हैं। इस कारण इन पर भारी कर्ज हो गया। इसे उतारने के लिए ही दोनों ने कई दिनों तक गोरखपुर चौक स्थित इस दुकान की रैकी की और फिर यहां लूट का प्रयास किया।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version