नैनीताल के भीमताल में एसटीएफ टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग, एक सिपाही समेत दो को लगी गोली

नैनीताल के भीमताल के खन्स्यु क्षेत्र में एक गंभीर घटना में कुमाऊं एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की, इस घटना में एसटीएफ का एक सिपाही और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गए, दोनों घायलों को गोली लगी है, फायरिंग में सिपाही को ज्यादा चोट लगी है, दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हालचाल जाना और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर कुमाऊं एसटीएफ की टीम तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने भीमताल के खन्स्यु गई थी, लेकिन बदमाशों ने अचानक एसटीएफ पर हमला करते हुए फायरिंग कर दी, घटना में एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय निवासी गोली लगने से घायल हो गए, दोनों घायलों को हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया, घायल एसटीएफ सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया के पेट में गोली लगी है, डॉक्टर सिपाही का ऑपरेशन कर रहे हैं, जबकि दूसरे शख्स को गोली छूकर निकली है, जिससे मामूली खरोच आई है, घटना के बाद फायरिंग वाले इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घटना को लेकर जानकारी दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एसटीएफ की टीम वन्यजीव की तस्करी और नशे की खेप के लिए दबिश देने गई हुई थी, तभी तस्करों को टीम पर शक हो गया, इस दौरान तस्कर द्वारा फायर झोंक दिया गया, सिपाही के पेट के आसपास गोली लगी है, एसटीएफ एसएसपी समेत सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, घायल सिपाही का इलाज किया जा रहा है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.