अल्मोड़ा में डॉक्टरों के ट्रांसफर खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन

अल्मोड़ा में डॉक्टरों के तबादले को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और तबादला आदेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि पहले से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले में तबादले से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टरों के तबादले के विरोध में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी पार्क में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस प्रशासन की झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस डॉक्टर के तबादले को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही थी और हमेशा की तरह मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन कर रही थी।

- Advertisement -

इस दौरान शासन के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने की कोशिश की गई और इस छीना झपटी में सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री के पुतले के चीथड़े उड़ गए, कांग्रेस ने कहा कि आज पूरा पुलिस प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है और अब लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने पर भी लोगों के आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के बजाय कमजोर करने का काम कर रही है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी पहले से बनी हुई है, ऐसे में चिकित्सकों को हटाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तबादला आदेश वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कांग्रेस ने सरकार से जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने वाले निर्णयों पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version