महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस हमलावर, महिला कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच

राजधानी देहरादून में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास कूच किया, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता न्यू कैंट रोड पर एकत्रित हुई, जिसके बाद प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में जैसे ही मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए महिलाएं आगे बढ़ी तो पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, गुस्साई महिलाओं ने सरकार के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार को जमकर घेरा।

- Advertisement -

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के पास ही भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए अपना आक्रोश दर्ज कराया, इधर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं और बेटियों के खिलाफ आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है, उन्होंने कहा कि नैनीताल में नाबालिग के साथ हुए दुराचार समेत प्रदेश में लगातार दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

- Advertisement -

ज्योति रौतेला का कहना है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला सिर्फ अपराधी होता है, लेकिन नैनीताल में हुई रेप की घटना को धर्म विशेष से जोड़ा जा रहा है, जो ठीक नहीं है, उन्होंने कहा कि नौ हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पहले पायदान पर पहुंच गया है, लेकिन राज्य सरकार महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, जिसको लेकर आज महिला कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version