उत्तरकाशी में फटा बादल, हर तरफ तबाही जैसा मंजर, काश्तकारों को भारी नुकसान

2 Min Read

उत्तरकाशी में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। अब उत्तरकाशी में बादल फटने की खबर सामने आई है। यहां नाकुरी गाड़ के बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। सिंगोट की भी कई जगहों पर लोगों के खेत बर्बाद हो गए। घरों में पानी भर गया और सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। बादल फटने की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। गत रात्रि को भारी बारिश और बादल फटने की घटना से ना्कुरी गाड़ ने बरसाली क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है।

- Advertisement -

नाकुरी गाड़ में बाढ़ आने से ग्रामसभा सिंगोट, ग्रामसभा मांगली सेरा, ग्रामसभा बरसाली के नाकुरी में काश्तकारों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों के शौचालय, छानिया और घर क्षतिग्रस्त हो गए। मांगली सेरा, सिंगोट, मलान गांव, नाकुरी में गांव के सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव के लिए खतरा पैदा हो गया है। सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग की दर्जनों नहरें बाढ़ में बह जाने से सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है।

- Advertisement -

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राजधानी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। 

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version