मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 फरवरी को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है हल्द्वानी

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड खटीमा (उद्यमसिंह नगर) से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे एफ टी आई हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे। इसके उपरांत एफ टी आई हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहॉं वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एच०वी०पी० टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

- Advertisement -

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 01:00 बजे पी०एस०पी० चिकित्सालय हल्द्वानी के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे से 03:00 बजे तक एफ टी आई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे । इसके उपरांत 03:15 बजे एफ टी आई हेलीपैड से खटीमा (उधमसिंहनगर) के लिए रवाना होगे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version