Vinesh Phogat: विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर : 100 ग्राम वजन ज्यादा मिला; फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी, कोई मेडल भी नहीं मिलेगा

3 Min Read

विनेश फोगाट ओलिंपिक मुकाबले से डिसक्वालीफाई हो गई हैं। इससे वह न केवल फाइनल से बाहर हो गई, बल्कि मेडल से भी चूक गईं। इस बारे में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन से जानकारी सार्वजनिक कर दी है। एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विनेश फोगाट बुधवार सुबह गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले से पहले 50 kg वजन को कायम नहीं रख सकीं। विनेश ओलिंपिक में इसी वेट कैटेगरी में खेल रही हैं।

- Advertisement -

सूत्रों के मुताबिक कि विनेश का वजन तय मानक से 100 ग्राम ज्यादा निकला है। इस संबंध में बुधवार शाम तक ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से भी औपचारिक अनाउंसमेंट होने की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को विनेश फोगाट का वजन तय मानक के हिसाब से था। हालांकि हर रोज मुकाबले से पहले यह वजन मेंटेन करना पड़ता है।

- Advertisement -

सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंगलवार रात को ही विनेश को इस बात का पता चल गया था। जिसके बाद वह पूरी रात नहीं सोई और वजन को तय कैटेगरी में लाने के लिए हरसंभव कोशिश की। जिसमें जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिलिंग शामिल है।

- Advertisement -

हालांकि यह पर्याप्त साबित नहीं हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि विनेश को थोड़ा और समय दिया जाए, लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी गई। विनेश पहले 53kg भार वर्ग में लड़ती थी। यह पहली बार है कि वह 50 kg में मुकाबला लड़ रही हैं।विनेश का बुधवार रात को करीब 10 बजे गोल्ड मेडल के लिए अमेरिका की रेसलर सारा एन हिल्डरब्रांट से फाइनल मुकाबला होना था।

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कहा कि भारतीय पहलवान विनेश फोगट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम से अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर बता रहे हैं।

रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक पाया गया। उनके द्वारा द्वारा इस समय कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह आने वाली प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version