अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट पहुंची अल्मोड़ा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट अल्मोड़ा पहुंची इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रुचि भट्ट ने कहा कि वो पूरे कुमायूं के प्रवास पर हैं इस दौरान वह सभी जनपदों में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही, स्वयं सहायता समूह, स्टार्टअप आदि योजनाओं के के बारे में महिलाओं के बीच जाकर उनको जानकारी दी जा रही है साथ ही जनपद के महिला संगठन के साथ इस संबंध में बैठकें की जा रही है जिससे कि वो सरकार की योजनाओं को धरातल पर लोगों के बीच में भली भांति पहुंचा सके।

- Advertisement -

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर गंभीर है सरकार ने पहले ही मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को आजीवन कारावास की सजा कराई है, उसके बाद उनके मां-बाप के कहने पर मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच की भी संस्कृति दी है लेकिन विपक्षी इसको एजेंडा बनाकर लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। वहीं 2027 की चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरीके से तैयार है प्रवास के दौरान भी महिला संगठनों के बीच 2027 की तैयारी को लेकर भी चर्चा की जा रही है,पार्टी पूरी तरह एक्टिव मोड में है और महिला मोर्चा ने अपने हाथ में कमान लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version