क्वारब से 50-60 मीटर अल्मोड़ा की तरफ लगातार बारिश के कारण रोड धंस रही है और रोड में बड़े-बड़े बोल्डर आ रहे है, जिस कारण सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया है।यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग को कल प्रातः 7 बजे तक बंद किया गया है। पुलिस द्वारा जनता से अपील है कि निरंतर बारिश हो रही है, जिस कारण भूस्खलन, पत्थर गिरने का भय बना हुआ है, अति आवश्यक न हो तो यात्रा करने से बचें।