Badrinath Highway: सेना का वाहन हुआ अनियंत्रित, डिवाइडर तोड़ टीले में जाकर अटका, घायल जवानों का रेस्क्यू

बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही में एक सेना का वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे का डिवाइडर तोड़कर एक टीले में जाकर अटक गया। यह जोशीमठ में तैनात मद्रास रेजिमेंट के जवानों का वाहन था।

- Advertisement -

वाहन ज्योतिर्मठ से देहरादून की ओर जा रहा था। कुछ जवान घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

- Advertisement -

Uk360 न्यूज को आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि जवानों को लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है फिलहाल वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, मगर जो भी घायल निकले जा रहे हैं उन्हें नजदीक के अस्पताल में ले जाया जा रहा है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version