हरिद्वार में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मां-बेटी पर तेजाब डालने की धमकी

मंगलौर। एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी और पत्नी को तेजाब डालकर जलाने की धमकी दे दी। इसके बाद आरोपित ने पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

- Advertisement -

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि वह रुड़की कोतवाली क्षेत्र निवासी है। करीब 25 साल पहले उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र निवासी रईस से हुई थी। उसके चार बेटी और दो बेटे है।

- Advertisement -

महिला ने बताया कि उसका पति रईस पिछले कुछ समय से उसकी बेटी (16) के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। बेटी ने पिता करतूत मां को बताई थी। परिवार के लोगो ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले आरोपित ने कमरे में सो रही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंच गई और विरोध किया। जिस पर आरोपित ने पत्नी और बेटी के चेहरे पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी।

- Advertisement -

इसके बाद महिला की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद महिला ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीरा दी।महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बडी बेटी के साथ भी पति ने कई बार छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिसके चलते बड़ी बेटी की भी जल्दी शादी करानी पड़ी थी। महिला ने छोटी बेटी के साथ गलत काम होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version