उधम सिंह नगर के किच्छा में विधवा महिला की जमीन और भवन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक विधवा महिला ने दबंगों पर उसकी जमीन और भवन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है, महिला की तहरीर पर पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, किच्छा कोतवाली क्षेत्र में जमीन कब्जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है, पीड़िता महिला ने कोतवाली किच्छा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ हथियारबंद लोगों ने उनकी जमीन और वहां बने भवन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

तहरीर के अनुसार, पीड़िता की जमीन पर कर्मचारियों के रहने के लिए आवास बने हुए हैं, घटना के समय सभी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ गांव गए हुए थे, इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर भवन का ताला तोड़ने और कब्जा करने की कोशिश की, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जोगेंद्र सिंह और उनके बेटे निवासी आजाद नगर, अमनदीप सिंह विर्क पुत्र राजपाल सिंह निवासी बिगवाड़ा, अजिता सिंह संधु उर्फ लाड्डी पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम उत्तम नगर, इंद्रपाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी बिगवाड़ा समेत अन्य लोगों ने हथियारों के बल पर यह कार्रवाई की, तहरीर में ये भी कहा गया है कि जब पीड़िता के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और कुछ के खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

महिला ने खुद को विधवा बताते हुए पुलिस से अपने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं, पूरे मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और आरोपियों की भी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। रवि सैनी, प्रभारी निरीक्षक, किच्छा कोतवाली

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.