उत्तराखंड

हल्‍द्वानी में थार से पहुंचे युवक, होटल में कमरा न देने पर बवाल, मैनेजर को लोहे के कड़े और बेल्टों से पीटा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 09, 2025 03:26 1 views 0 Comments
हल्‍द्वानी में थार से पहुंचे युवक, होटल में कमरा न देने पर बवाल, मैनेजर को लोहे के कड़े और बेल्टों से पीटा

हल्द्वानी में गौलापार के एक होटल में थार से पहुंचे युवकों ने जमकर बवाल किया। किसी वजह से मैनेजर के कमरा देने से इन्कार करने पर युवक उस पर टूट पड़े। ल...

हल्द्वानी में गौलापार के एक होटल में थार से पहुंचे युवकों ने जमकर बवाल किया। किसी वजह से मैनेजर के कमरा देने से इन्कार करने पर युवक उस पर टूट पड़े। लोहे के कड़े सिर पर प्रहार करने के साथ ही बेल्टों से भी जमकर वार किए। थोड़ी देर में मैनेजर लहुलूहान होकर गिर पड़ा। जिसके बाद हमलावर फरार हो गया।

होटल परिसर में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हुई है। बुधवार देर शाम काठगोदाम थाने में तीन हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई। एसओ विमला मिश्रा ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आकाश गोयल नाम के व्यक्ति ने गौलापार में होटल लीज पर ले रखा है। रमेश जोशी बतौर मैनेजर कामकाज देखते हैं।

थार गाड़ी से पहुंचे युवक ने कर्मचारियों से कमरा देने काे कहा लेकिन युवकों के हाव-भाव सही न लगने पर मैनेजर ने मना कर दिया। मगर युवक जिद पर अड़ गए। विवाद बढ़ने पर मैनेजर को खीच मारपीट शुरू कर दी। इस बीच युवकों ने कड़ा निकाल पहले मैनेजर के सिर पर वार किया। इसके बाद बेल्ट निकाल पीटने लगे। बीच-बचाव को पहुंचे कर्मचारियों के साथ भी जमकर अभद्रता की।

हालांकि, आसपास के लोगों के जुटने पर युवक फरार हो गए। वहीं, सिर पर अन्य जगहों पर चोट लगने से मैनेजर रमेश जोशी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद होटल संचालक आकाश ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर काठगोदाम थाने में तहरीर भी सौंप दी। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में गौरव रावत, करन नौला और दीपांशु मेहरा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment