हल्द्वानी

एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव में तमंचा लेकर घुसा युवक, छात्रों ने दबोचा, सुरक्षा पर उठे सवाल, हंगामा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 09, 2026 16:43 5 views 0 Comments
एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव में तमंचा लेकर घुसा युवक, छात्रों ने दबोचा, सुरक्षा पर उठे सवाल, हंगामा

हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव के माहौल के बीच अराजकता चरम पर है। चुनावी गतिविधियां के बीच बार-बार हंगामे और विवाद हो रहे हैं, जिससे महाविद्यालय की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में बुधवार को परिसर में एक युवक तमंचा लेकर घुस गया। संदिग्ध लगने पर छात्रों ने उसे दबोचा तो उसके पास से पिस्टल बरामद हुई। इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्रों ने पहले उसे जमकर पीटा फिर प्राचार्य कक्ष में ले गए। वहीं, कालेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया है। इधर कालेज में लगातार बढ़ रही अराजकता को लेकर छात्र आक्रोशित हैं।

प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का घेराव करते हुए परिसर लगातार घुस रहे असामाजिक तत्वों को न रोके जाने पर सवाल भी उठा रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठने पर छात्र हंगामा कर रहे हैं। इधर, कालेज में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बावजूद विद्यार्थियों को बगैर परिचय पत्र देखे प्रवेश देना कालेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने के साथ ही लापरवाही को भी दर्शा रहा है। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी का कहना है कि तमंचा पुलिस को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment