ऋषिकेश में महिला से कई साल तक दरिंदगी, 3 प्रॉपर्टी डीलरों पर केस, चौंकाने वाले खुलासे
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 06, 2026 01:35
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने एक यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। एक महिला की शिकायत पर 3 प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ संगीन धार...
उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने एक यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। एक महिला की शिकायत पर 3 प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने साल 2021 से महिला को डरा-धमकाकर और नशीले पदार्थ देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों का फायदा उठाकर उसे जाल में फंसाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2021 से ही आरोपियों की ओर से उसको लगातार डराया धमकाया जाता रहा।
आरोपी ब्लैकमेल कर अलग-अलग होटलों और फार्म हाउस में उसे ले गए और ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने महिला की पारिवारिक स्थिति और उसके पिता की गंभीर बीमारी का फायदा उठाते हुए उसे ब्लैकमेल करना जारी रखा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला को पहले विश्वास में लिया। इसके बाद उसको डराया धमकाया गया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं। इसके जरिए उसे अपने जाल में फंसा लिया। कई बार उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर आरोपियों की ओर से महिला और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जाती थीं।
पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि मामले में पीड़िता के पति की भूमिका भी संदिग्ध है। पीड़िता ने अपने पति पर भी आरोप लगाया है कि उसने कई बार उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं पूरे नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं। पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि यह कोई एक-दो घटनाओं का मामला नहीं है। पुलिस को शक है कि यह लंबे समय से चल रहा सुनियोजित शोषण का मामला हो सकता है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भा0दस की धारा 376 (दुष्कर्म), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। चूंकि मामला बेहद गंभीर है। इस वजह से हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!