उत्तराखंड

कैंची धाम में वीकेंड पर जाम के झाम से पर्यटक हलकान, रेंगते रहे कैंची धाम जाने वाले वाहन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 25, 2026 05:53 1 views 0 Comments
कैंची धाम में वीकेंड पर जाम के झाम से पर्यटक हलकान, रेंगते रहे कैंची धाम जाने वाले वाहन

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची और आसपास के क्षेत्रों में जाम से यात्रियों और पर्यटकों को परेशानियों से जूझना पड़ा। जाम से दिनभर वाहन रेंगते रहे। ह...

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची और आसपास के क्षेत्रों में जाम से यात्रियों और पर्यटकों को परेशानियों से जूझना पड़ा। जाम से दिनभर वाहन रेंगते रहे। हाईवे किनारे गलत दिशा में पार्क किए गए वाहन जाम का कारण बने रहे‌। लोगों ने गलत ढंग से वाहन पार्क करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से ही जाम एक बड़ी समस्या बन गया है। कैंची क्षेत्र में हाईवे किनारे गलत ढंग से पार्क किए गए वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है।

शनिवार को कैंची से अल्मोड़ा की ओर जाम की स्थिति बनी रही। और आज सुबह से ही हाईवे किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों से पहाड़ की ओर से हल्द्वानी की ओर जा रहे वाहन एक एक कर फंसते चले गए। देखते ही देखते वाहनों की कतार लगती चली गई। घंटों तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोज आवाजाही करने वाले वाहन चालकों ने आरोप लगाया की कई बार गलत दिशा में वाहन पार्क करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा चुकी है पर सुधारा नहीं हुआ। अनदेखी का खामियाजा आवाजाही करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment