उत्तराखंड

उत्तराखंड के मौसम का हाल, मसूरी और मुक्तेश्वर में फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे पहुंचा तापमान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Dec 04, 2024 05:18 1 views 0 Comments
उत्तराखंड के मौसम का हाल, मसूरी और मुक्तेश्वर में फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे पहुंचा तापमान

उत्तराखंड में अक्टूबर में हल्की बारिश हुई और नवंबर सूखा निकल गया, मौसम विभाग के अनुसार भी फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है, पूरे प्रदेश में सूखी ठंड...

उत्तराखंड में अक्टूबर में हल्की बारिश हुई और नवंबर सूखा निकल गया, मौसम विभाग के अनुसार भी फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है, पूरे प्रदेश में सूखी ठंड पड़ रही है, बारिश नहीं होने का असर फसलों पर दिखाई दे रहा है, तापमान की बात करें तो मसूरी और मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे चला गया है।

राज्य उत्तराखंड में दिसंबर की शुरुआत में भी मौसम शुष्क बना हुआ है, मौसम विभाग के अनुसार अभी हफ्ते भर तक राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं, ठंड तो कड़ाके की पड़ रही है, लेकिन ये सूखी ठंड है, सूखी ठंड के सर्दी जुकाम और वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।

उत्तराखंड के मैदानों में ज्यादातर जगह धुंध है, कोहरे का असर भी देखा जा रहा है, मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना नहीं है, पहाड़ी इलाके बर्फबारी के लिए भी तरसे रह जाएंगे, शुष्क मौसम से किसान भी हैरान परेशान हैं, उधर पहाड़ों पर तापमान माइनस में जाने से झरनों का पानी जम गया है।

तापमान की बात करें तो उत्तराखंड के चार प्रमुख शहरों का तापमान मिलता-जुलता है, राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान आज 23° सेल्सियस रहेगा, न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस रहा, हरिद्वार का तापमान भी देहरादून के ही आसपास अधिकतम 24° सेल्सियस रहेगा, न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस रहा. काशीपुर का तापमान हरिद्वार जैसा ही है, यहां आज अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 9° सेल्सियस रहा, कुमाऊं के प्रवेश द्वारा हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 10° सेल्सियस रहा।

राज्य के प्रमुख हिल स्टेशनों के तापमान की बात करें तो पहाड़ों की रानी मसूरी में आज अधिकतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान -1° सेल्सियस रहा, सरोवर नगरी नैनीताल का आज अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 3° सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर में भी न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है, मुक्तेश्वर का आज अधिकतम तापमान 13° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान -1° सेल्सियस रहा, रानीखेत का आज अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 1° सेल्सियस रहा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment