उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम,मैदान में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 06, 2025 11:52 1 views 0 Comments
उत्तराखंड में बदला मौसम,मैदान में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज पहाड़ से मैदान तक मौसम बदला। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश ने ठंडक...

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आज पहाड़ से मैदान तक मौसम बदला। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर बर्फबारी और नीचले इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है।

उत्तराखंड के आठ जिलों में आज तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है। जबकि चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि इन जिलों के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में आठ अक्तूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment