उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर; मलबे में दबी दो गाड़ियां देखें वीडियो
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 10, 2025 01:49
•
1 views
•
0 Comments
बुधवार शाम थराली सहित समीपवर्ती क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। थराली-देवाल मोअर मार्ग पर शाम 4 बजे शुरू बारिश से एकाएक देवर...
बुधवार शाम थराली सहित समीपवर्ती क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। थराली-देवाल मोअर मार्ग पर शाम 4 बजे शुरू बारिश से एकाएक देवराडा और सिपाही गदेरा उफान पर आ गए, जिससे थराली-देवाल-मौटर मार्ग पर सड़क किनारे पार्क किए गए एक स्कार्पियों, आल्टो ओर पिकअप वाहन मलबे में दब गए।
राहगीरों और समीपवर्ती व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान छोड़ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। एक घंटे तक मूसलाधार बारिश के साथ क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। थाना थराली प्रभारी पंकज कुमार ने बताया मलबा आने से शाम पांच बजे से थराली-देवाल और ग्वालदम-थराली मोटर मार्ग पर आवागमन बंद रहा। जिससे दोनों ओर दो सौ से अधिक वाहन फंसे रहे।
बारिश थमने के बाद देवाल-थराली और थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाने का काम किया गया। डेढ़ घंटे बाद साढ़ छह बजे छोटे वाहनों के लिए दोनों मार्गों पर आवाजाही शुरू करा दी गइ है। बारिश के बाद आए मलबे से शाम पांच बजे थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर मुख्य बाजार के समीप थाना थराली को जाने वाला मार्ग भी अवरूद्ध हो गया था। जिससे अब पैदल ही थाने तक की आवाजाही रह गई है।
मूसलाधार बारिश से थराली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रथम तल पर जलभराव हो गया जिससे भर्ती मरीजों को अस्पताल प्रशासन द्वारा दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया। साथ ही सामान और अन्य उपकरण भी उपरी मंजिल तक पहुंचाए गए।थराली थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया थराली के रामलीला मैदान के पास सिपाही गधेरे के उफान में एक स्कार्पियो एव एक आल्टो वाहन और पिकअप वाहन मलबे में दबे हैं। पिकअप वाहन को निकालने का काम किया जा रहा है जबकि अन्य दो वाहन अधिक मलबे में दबे हैं।
ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवराडा गधेरा अपर बाजर थराली की ओर पलटा, जिस कारण गधेरे का पानी अपर बाजार के आवासीय भवनों में घुसा। जिससे अफरातफरी का माहौल बना रहा और लोगों ने अपने सामान सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!