देश

दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 08, 2026 12:07 • 158 views • 0 Comments
दिग्गज फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा और मराठी रंगमंच के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने यह घोषणा की है कि अभिनेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। नाना ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। गोवा स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका यह अचानक निधन हुआ। बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और बताया कि सरकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है।

सामने आ रही है जानकारी के अनुसारनाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज यानी गुरुवार को पुणे के बाहरी इलाके में स्थित उनके दोनोंजे वाले फार्महाउस पर किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता के 'नाम फाउंडेशन' के सीईओ गणेश थोरात के अनुसार, नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर आज शाम करीब 5 बजे पुणे लाया जाएगा। पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद उनके फार्महाउस के परिसर में ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि यह निर्णय मराठी रंगमंच, मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि नाना सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि किसानों से लेकर सैनिकों तक हर वर्ग के लिए एक ढाल की तरह खड़े रहते थे। वे किसानों के मुद्दों पर सरकार को भी बेबाकी से आईना दिखाते थे।

1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र में जन्मे नाना पाटेकर अपनी संजीदगी, दमदार संवाद अदायगी और बेजोड़ किरदारों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'अग्निसाक्षी', 'वेलकम', 'टैक्सी नंबर 9211' और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में अमिट छाप छोड़ी। अभिनय के अलावा वे समाज सेवा में भी सबसे आगे रहे। उन्होंने अभिनेता मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर 'नाम फाउंडेशन' की स्थापना की थी। इसके जरिए उन्होंने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों में किसानों की मदद, जल संरक्षण, किसान आत्महत्याओं को रोकने और किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए सराहनीय कार्य किए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment